सुनेंगे लोगों की समस्याए व बताएंगे केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभ
मुकेरिया,(राजदार टाइम्स):
केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश 16 अप्रैल दिन शनिवार को मुकेरियां का दौरा कर रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू ने बताया कि केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश विधानसभा क्षेत्र मुकेरियां में 16 अप्रैल दिन शनिवार को विधायक जंगी लाल महाजन के कार्यलाय में पहुँच रहे हैं। जहां पर वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा उनका निदान करकने का प्रयास करेंगे। सेठू ने बताया कि केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश इस समय पर विधायक जंगी लाल महाजन के साथ क्षेत्र में चल रही आंगनवाड़ी केन्द्रों का दौरा कर वहां की सारी स्थिती का जायजा लेंगे उपरंत लोगों से मिलते समय उन्हें केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं व उनके लाभ संबंधी भी जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री व विधायक उन लोगों से भी मिलेंगे जिन्हें केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है या फिर अभी तक नहीं मिला। सेठू ने बताया कि इस समय पर भाजपा के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित होंगे।

Previous articleविधायक जंगी लाल महाजन ने किया दाना मण्डियों का दौरा
Next articleबाबा साहेब के बनाए हुए संविधान की धज्जिया उडाने पर तुली हुई है आप पार्टी : डॉ.अविनाश राय खन्ना