कहा, पंजाब के लोग केंद्र सरकार की जुमलेबाजी से अच्छी तरह से वाकिफ

भंगाला,24 दिसंबर(राजदार टाइम्स): कुल हिंद किसान सभा मुकेरियां द्वारा नजदीक के गांव सानियाल में दिल्ली में संघर्ष कर रहे किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व राजिंदर सिंह तथा रघुवीर सिंह ने किया। जबकि प्रदेश संयुक्त सचिव आशा नंद, तहिसील अध्यक्ष अशोक महाजन, सुरजीत सिंह बाड़ी, विजय सिंह पोता, तरलोक सिंह, मोहन सिंह, तेजिंदर सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रवक्ताओं ने कहा कि पंजाब के लोग केंद्र सरकार की जुमलेबाजी से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आश्वासन पर भरोसा करने के लिए कोई गुजाईश नहीं है। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार संवाद के लिए किसान संगठनों को निमंत्रण भेज रही थी, वहीं दूसरी ओर भाजपा कृषि कानूनों के पक्ष में प्रचार करने के लिए बैठकें कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के दोहरे मानकों की कड़े शब्दों में निंदा की और चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने कृषि सुधार कानूनों सहित बिजली सुधार बिलों को निरस्त नहीं किया तो संघर्ष तेज होगा। इस समय बचन लाल, शाम सिंह, रूप लाल, हरजिंदर सिंह, अशोक कुमार, बाबू राम, पूरन चंद, तरसेम सिंह, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, निरपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, करण सिंह और प्रेम चंद सहित भारी संख्या में ग्राम निवासी महिलाएं, नौजवान एवं बच्चे रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।

Previous articleमंत्री अरोड़ा ने गोबिंद नगर में वाटर सप्लाई के कार्य की कि शुरुआत
Next articleअंगद का पावर कार्पोरोशन में डायरैक्टर बनना होशियारपुर के लिए गर्व की बात : अविनाश राय खन्ना