राष्ट्रीय मार्ग हाजीपुर चौंपर पर लगाया धरना, रेल यातायात बी रहा बंद
दसूहा,(संदीप ठाकुर राजदार टाइम्स):
केंद्र की सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि संबंधी तीन काले कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा की गई देशव्यापी हड़ताल के तहत क्षेत्र में मुकम्मल तौर पर बंद रहा। दोआबा किसान समिति के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह बाजवा के नेतृत्व में स्थानीय हाजीपुर चौक में बैठे। किसानों द्वारा जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात बंद कर रोष प्रदर्शन किया गया तथा रेल यातायात भी मुकम्मल बंद रहा। इस समय पर सभी व्यापारियों तथा दुकानदारों ने अपना कारोबार बंद करके किसानों की लड़ाई में अपना सहयोग दिया। केंद्र की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह तीनों बिल लागू होने से देश का सारा आनाज ही कुछ बड़े व्यपारियों के पास चला जाएगा। जिससे देश में महिंगाई के आसमान छूने की संभावनाएं बड़ जाएंगी। इससे गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ जाएंगे। किसानों के लिए ही नहीं बल्कि, आम लोगों के भी हित में नहीं है। रंजीत सिंह बाजवा ने केंद्र की मोदी सरकार तथा पंजाब भाजपा का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा को केंद्र के पास किसानों की पैरवी करनी चाहिए। जबकि यह लोग मोदी की भाषा बोल कर किसानों के जख्मों पर नमक छिडक़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरहदों पर बैठे किसानों के हौसले बुलंद हैं। किसानों यह तीनों कृषि कानून वापिस करवा कर ही वापस आएंगे। इस समय पर कुलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, महिताब सिंह हुंदल, करमवीर सिंह घुम्मन, कमल मान, सुखदेव सिंह सरपंच, जसविंदर सिंह, भूपिन्द्र सिंह घुम्मन, मनजीत सिंह, अवतार सिंह, नवदीप सिंह विर्क, रविंद सिंह, तरलोचन सिंह सरपंच, कश्मीर सिंह, आशुतोष सिंह बाजवा, वरिन्द्रजीत सिंह सोनू, पवन सिंह नंबरदार, केसर सिंह, चुहड़ सिंह, गुरमुख सिंह बाजवा के अलावा भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

आप नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए किसानों के धरने में
संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर मुकेरियां में प्रो.जीएस मुल्तानी के नेतृत्व में किसान मजदूर जत्थे भारत बंद के समर्थन में धरने में शामिल हुए। इस अवसर पर हरजीत सिंह सहोता, दविंदर सिंह पप्पू, संजीव सोनी, बलविंदर सोनी, बख्शीश सिंह फौजी, जतिंदर शर्मा, दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह साबी, गोरा गोल्डी राजू और कई अन्य उपस्थित थे।

Previous articleजिला मजिस्ट्रेट की ओर से 27 को जिले में हथियार कैरी करने पर लगाई गई पूर्ण पाबंदी
Next articleकेन्द्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुँचाने के लिए शीघ्र चलाएंगे अभियान : रूपिन्द्र सिंह