कहा, जारी रहेगा संघर्ष, जब तक यह तीन काले कानून केंद्र सरकार द्वारा वापस नहीं लेती
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
दोआबा किसान कमेटी की एक विशेष बैठक राज्य उपाध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह बाजवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 अक्टूबर दिन बुधवार को दिए गए भारत बंद के आह्वान संबंधी विचार-विमर्श किया गया तथा यह निर्णय लिया गया कि 27 अक्टूबर दिन बुधवार को दसूहा मुकम्मल बंद रखा जाएगा। केवल इमरजेंसी सेवाओं को छूट देते हुए सभी व्यापारिक संस्थाएं, सरकारी तथा निजी दफ्तर, सभी स्कूल, कॉलेज इस दिन बंद रख करके केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस बंद का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा तथा सडक़, रेल यातायात इस समय दौरान बंद रहेगी। किसानों द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रति तीखा प्रतिकर्म देते हुए कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे किसानों के हौसले बुलंद हैं। जब तक यह तीन काले कानून केंद्र सरकार द्वारा वापस नहीं लिए जाएंगे, उस समय तक संघर्ष जारी रहेगा। किसान नेताओं द्वारा पंजाब भाजपा को केंद्र की बोली बोलने से गुरेज करके किसानों की आवाज, अपनी हाईकमान तक पहुंचा किसान हितैषी होने का सबूत देना चाहिए। इस समय पर मेहताब सिंह हुंदल, हरप्रीत सिंह, दविंदर सिंह बसरा, राज्य अध्यक्ष जगजीवन सिंह चौहान, प्रितपाल सिंह, सतपाल सिंह, कश्मीर सिंह, मंजीत सिंह घुम्मन, गुरप्रताप सिंह, मिंटा चीमा, अमरजीत सिंह कुराला, अवतार सिंह चीमा, रविंद्र सिंह, गोगा बाजवा सहित भारी संख्या में किसान नेता उपस्थित थे।

Previous articleਨੰਬਰਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੋਂ ਬੱਝੀ ਆਸ
Next articleदेश की बहुमूल्य विरासत है शहीद लांसनायक संदीप सिंह जैसे जांबाजों की शहादत : कर्नल गोस्वामी