पंजाब में बनने जा रही है भाजपा के नेतृत्व में सरकार : अरूणेश शाकर
कहा, विपक्ष भ्रम फैलाने से आऐ बाज, क्षेत्र में भाजपा एकजुट थी है और एकजुट रहेगी
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
क्षेत्र में आज शिरोमणी अकाली दल को उस में बहुत बड़ा झटका लगा, जब शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता व उपाध्यक्ष कृपाल सिंह गेरा अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शिरोमणी अकाली दल से त्यागपत्र दे कर भाजपा के प्रत्याशी जंगी लाल महाजन को अपना समर्थन दे दिया। अपने सम्बोधन में कहा कि क्षेत्र में शिरोमणी अकाली दल का कोई भी भविष्य नहीं है और आज यह सिद्ध हो गया है कि विधानसभा क्षेत्र मुकेरियां से भाजपा भारी बहुमत से विजय होने जा रही है। इसका परिणाम यह है कि जो क्षेत्र में विभिन्न चर्चाएं चल रही थी कि भाजपा एकजुट नहीं है, वह देख लें की क्षेत्र के सभी नेताओं ने इकट्टठे हो कर उनका स्वागत किया है। वह भाजपा को विजय बनाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। कृपाल सिंह गेरा ने कहा कि पंजाब की तरक्की के लिए देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन के चुनावी कार्यलाय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री अरूणेश शाकर ने कहा कि वह लोग ध्यान से सून ले की क्षेत्र में भाजपा एकजुट थी है और एकजुट रहेगी। विपक्षी लोगों में भ्रम फैलेने से बाज आए। हम सभी भाजपा के निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ता है, पार्टी का जो भी आदेश हो भाजपा का हर कार्यकर्ता उसे मानता है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगना हर किसी कार्यकर्ता का हक है लेकिन पार्टी जिसे सही समझती है, उसे टिकट देती है। अब पार्टी ने जंगी लाल महाजन को अपना प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जंगी लाल महाजन को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए दिनरात एक कर कड़ी मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली 10 मार्च के बाद पंजाब में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। हम पहले छोटे भाई की भूमिका निभाते थे लेकिन अब हम बड़े भाई की भूमिका निभाने जा रहे है। पूर्व एसजीपीसी सदस्य व शिरोमणी अकाली दल संयुक्त के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरबंस सिंह मझपुर ने कहा कि विऑधआन सभा चुनावों के में भाजपा गठबंधन राज्य में सरकार बनाने जा रहा है और क्षेत्र के लोग कांग्रेस पार्टी को चलता कर जंगी लाल महाजन को विजय बनाएंगे। इस समय पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, महामंत्री अजय कौशल सेठू, जिला प्रेस सचिव विकास मनकोटियां, गुरनाम सिंह, जीवन महाजन, महेश्वर सिंह, युूवा नेता अभास प्रभाकर, सुमन मंगल, जरनैल सिंह, पवन शर्मा, विनोद कुमार, जमीर मसीह, सुच्चा सिंह, निरज जैन, ठाकुर दविन्द्र सिंह, विजय वर्मा, सुरिन्द्र सिंह, हरिश महाजन के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Previous articleलायंस क्लब पठानकोट ने विद्यार्थियों को वितरित किए ड्राइविंग लाइसेंस
Next articleमोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं सदका पंजाब में बनेगी एनडीए सरकार : खन्ना