कपूरथला,4 दिसंबर(राजेश, राजदार टाइम्स): शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक छाबड़ा ने जारी एक बयान कहा कि पंजाब के किसानो के संघर्ष के जज्बे को देखते हुए जहाँ अन्य राज्यों के किसानो सहित देश के किसान साथ आ खडे हुए हैं। वही दूसरी और कंगना रनौत ने किसान संघर्ष में शामिल महिलाओ के खिलाफ जो बयान दिया है, वह उसके बिगड़े हुए मानसिक संतुलन का सबूत है। कँगना की वाणी अशोभिनीय है। इस संघर्ष में न केवल बुजुर्ग बल्कि महिलाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है क्योंकि गावों की महिलाएं भी कृषि व्यवसाय में समान रूप में शामिल है और वह इन तीनो कृषि बिलो से होने वाले नुक्सान से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि किसान अगर दिन रात खेतो में काम करते है तो उनके घरो की महिलाएं भी घर के कामों के इलावा पशु पालन, डेरी फार्मिंग और अन्य कृषि गतिविधिओं में साथ देती है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के बावजूद कँगना द्वारा ऐसी महिलाओ के खिलाफ बोलना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसके लिए उसे तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए। उनके साथ नीलम शर्मा, नीरज शर्मा, संजीव कुमार सोनू, राजेश भार्गव लिए, साहिल तलवार, अक्षित भसीन आदि भी मौजूद थे।

Previous articleशहीद नायक कमलजीत जैसे अमर बलिदानियों के समक्ष है समूचा राष्ट्र नतमस्तक: विधायक जोगिन्द्र पाल
Next articleमॉडर्न कॉलेज के छात्रों को चुना गया जीईटी के रूप में