किसान भाईयो के भ्रमों संबंधी ख्रन्ना ने कृषि बिलों की दी जानकारी
होशियारपुर,18 दिसम्बर(राजदार टाइम्स): भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भोले भाले किसान भाईयों को कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दल कृषि बिलों के संबंध में भ्रमित कर उनको गुमराह कर रहे हैं। खन्ना ने कृषि बिलों को किसान हित में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सदैव देश के जवान और किसान के हितों का ध्यान पहल के आधार पर रखा है। खन्ना ने किसान भाईयों में कृषि बिलों को लेकर पनप रहे भ्रमों को दूर करने के लिए बताया कि एम.एस.पी सिस्टम जारी हौ और जारी ही रहेगा। ए.पी.एम.सी मंडियां कायम रहेंगी। ए.पी.एम.सी मंडियां इस कानून परिधि से बाहर हैं। खन्ना ने किसानों में जमीन के एग्रीमैंट संबंधी फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए बताया कि एग्रीमैंट फसलों के लिए होगा न कि जमीन के लिए सेल लीज और गिरवी समेत जमीन के किसी भी प्रकार के हस्तांतरण का करार नहीं होगा। परिस्थिति चाहे जो भी हो, किसानों की जमीन सुरक्षित है। फार्मिंग एग्रीमैंट में कृषि उपज का खरीद मूल्य दर्ज किया जाएगा। किसानों का भुगतान तय समय सीमा के भीतर करना होगा, अन्यथा कानूनी कारवाई के साथ साथ जुर्माना भी होगा। किसान किसी भी समय बगैर जुर्माने के कांट्रैक्ट को खत्म कर सकते हैं। कई राज्यों ने कांट्रैक्ट फार्मिंग की मनजूरी दे रखी है तथा कई राज्यों में कांट्रैक्ट फार्मिंग के कानून भी हैं।
खन्ना ने किसान भाईयों की इस शिकायत कि कृषि बिलों के संबंध में उनसे कोई सलाह मश्वरा या चर्चा नहीं की गई, को दूर करने के लिए बताया कि इस मुद्दे पर दो दशकों तक विचार विमर्श हुआ है। वर्ष 2000 में शंकरलाल गुरू कमेटी से इसकी शुरू आत हुई थी। उसके बाद 2003 में मॉडल ए.पी.एम.सी एक्ट 2007 के ए.पी.एम.सी नियमों, 2010 में हरियाणा, पंजाब, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों की समिति व 2013 में 10 राज्यों के कृषि मंत्रियों की संस्तुति, 2017 का मॉडल ए.पी.एल.एम एक्ट और आखिरकार 2020 में संसद द्वारा इन कानूनों को मनजूरी दी गई है। खन्ना ने कहा कि भाजपा ने सदैव किसानों के हितों की रक्षा की है। भाजपा जब जब केन्द्र में आई है, भाजपा ने किसानों तथा कृषि का विकास किया है। भाजपा ने किसान क्रैडि़ट कार्ड शुरू किया था। जिससे किसानों को बीज तथा खाद खरीदने के लिए सोचना नहीं पड़ा। लाईनों में खड़े होकर यूरिया लेने की समस्या को दूर करने हेतु नीम कोटिड यूरिया मुहैय्या करवाया। फसलों के बीमे सहित किसान सम्मान निधी स्कीम तथा एम.एस.पी तय करने का फार्मूला लाकर किसानों को लाभ पहुंचाया है। खन्ना ने किसान भाईयों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं तथा अपने भ्रम दूर करने हेतु केन्द्र सरकार से बात कर अपने शक को दूर करें। मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है। जिसने सदैव कृषि को मजबूती प्रदान करने के प्रयास किए हैं और आगे भी करती रहेगी।  

Previous articleहर कार्यकर्ता का सम्मान करना जानती है भाजपा : खन्ना
Next articleयुवक सेवाएं विभाग होशियारपुर ने हासिल किया बेस्ट प्रोफारमेंस अवार्ड