इंडियन सूकरोज लिमिटेड मिल ने किया इस वर्ष पीडाई सीजन का शुभारम्भ
मुकेरियां,24 नवंबर(करण मिन्हास राजदार टाइम्स): इंडियन सूकरोज लिमिटेड मिल ने इस वर्ष पीडाई सीजन 2020-21 का शुभारम्भ कर दिया है। सुबह सर्वपर्थम मंत्रोचारण के साथ हवन यज्ञ करवाया गया। श्री अखंडपाठ साहिब के भोग डाले गए तथा रागी जत्थों ने शब्द गायन द्वारा उपस्थित संगत को निहाल किया। उपरान्त शुगर मिल के एमडी कुणाल यादव ने किसानो को इस सीजन के शुभारम्भ की बधाई देते हुए कहा कि शुगर मिल मुकेरियां सदैव किसानो की हितेषी रही है तथा किसानो को गन्ने की नकद अदायगी का काम सर्वप्रथम शुगर मिल मुकेरियां ने ही शुरू किया था। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन में कोरोना के चलते लगे लॉक डाउन में चीनी की बिक्री सही ढंग से ना होने के कारण पेमेंट में कुछ दिक्क्त आई थी। उन्होंने कहा कि वह भी एक किसान परिवार से संबंध रखते है तथा किसानो की मुश्किलों को भली भांत समझते है। इस सीजन में उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि किसानो की पेमेंट समय पर उनके खातों में डाल दी जाए। कुणाल यादव ने कहा कि उन्होंने किसानो से वायदा किया था कि किसान जब तक गन्ने का रकवा बढ़ाते रहेंगे, मिल पीडाई की क्षमता बढ़ती रहेगी। अभी तक मिल की क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग दो सौ करोड़ रूपये खर्च किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि जब तक किसान के खेत में गन्ना खड़ा रहेगा उस समय तक शुगर मिल चलती रेहगी। सर्वप्रथम मिल में गन्ना लेकर आए पांच किसानो को एमडी कुणाल यादव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, विधायिका श्रीमती इन्दु वाला, कुंज यादव, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट हरनाम सिंह, राणा नरोत्तम सिंह साबा, वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा के जिला महासचिव अजय कौशल सेठू, जोरावर सिंह यादव, रीया यादव, टयारा यादव, सुरजीत सिंह भट्टिया जट्टा, जगदेव सिंह, सरपंच बलवीर सिंह टीटा, बलवंत सिंह गिल, अशोक चौधरी, विनोद तिवाड़ी, सुच्चा सिंह, मनजीत सिंह, सरपंच बिल्ला मिन्हास, एडीओ गगनदीप सिंह, लखविंदर सिंह लक्खी के अलावा क्षेत्र के अन्य किसान भी बारी संख्या में उपस्थित हुए।

की जाएगी, पहले की तरह इस सीजन में भी किसानो को कलेंडर सिस्टम अनुसार पर्ची सप्लाई : संजय सिंह
आए हुए किसानो का व गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए सीजीएम संजय सिंह ने कहा कि पहले की तरह इस सीजन में भी किसानो को कलेंडर सिस्टम के साथ पर्ची सप्लाई की जाएगी। उन्होंने किसानो से अपील की कि वह मिल द्वारा जारी की गई पर्ची में वैराटी के अनुसार साफ सुथरा गन्ना मिल में लेकर आए। उन्होंने बताया कि इस बार काफी किसानो ने साढ़े चार फुट की विधि से गन्ने की बिजाई की है। इस विधि में किसानो को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। किसानो को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। 

Previous articleहमारा संविधान हम सभी को बंधता है एक सूत्र में : डॉक्टर डोगरा
Next articleहवारा व आतंकी राजोआना को जल्द फांसी देने संबंधी शिव सेना टकसाली चलाएगी हस्ताक्षर अभियान : बंटी जोगी