भाजपा के सभी कार्यक्रमों के विरोध की कि घोषना

कहा, मनाया जाएगा 18 जनवरी को महिला किसान दिवस

हरसा मानसर,(राजदार टाइम्स): केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का विरोध 94वें दिन भी जारी रहा। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर किसानों ने कृषि नियमों की प्रतियां जलाकर काली लोहड़ी मनाई। किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। काली लोहड़ी मनाने के लिए एकत्र हुए किसानों को संबोधित करते हुए विभिन्न किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के अड़ीयल रवैये के कारण किसानों का संघर्ष लंबे समय से जारी है। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से भी किसानों को ज्यादा उम्मीद नहीं है क्योंकि देश की न्याय व्यवस्था पर भी केंद्र सरकार का काली छाया पड़ी हुई है और किसानों को न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। नेताओं ने विरोध जताते हुए कहा कि जहां देश भर के किसानों ने भाजपा की रैलियों और सभाओं के खिलाफ अपना विरोध करने की घोषना की। वहीं पंजाब में भाजपा के कुछ नेता जानबूझकर राज्य के माहौल को खराब करने के लिए सभाएं करने की योजना बना रहे हैं। किसान नेताओं ने घोषणा की कि कृषि सुधार कानूनों को निरस्त किए जाने तक भाजपा नेताओं सहित भाजपा के सभी कार्यक्रमों का विरोध जारी रखा जाएगा। दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर 18 जनवरी को महिला किसान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह किया कि वे महिला किसान दिवस मनाने के लिए बड़ी संख्या में टोल प्लाजा हरसा मानसर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन दौरान गांव आबादगढ़ की संगत ने लंगर की सेवा की जबकि बिशनपुर व पालकी की संगत ने चाय-पकौड़े का लंगर लगाया। इस समय पर बीबी निर्मल कौर प्लाकी, मनजिंदर कौर हयातपुर, निशा सैनी, मास्टर योध सिंह, नरिंदर सिंह गोली, अवतार सिंह बौबी, जत्थेदार हरबंस सिंह मंझपुर, लखविंदर सिंह लख्खी आबादगढ़, सुरजीत सिंह भट्टियां, ईशर सिंह मंझपुर, भाई मोहन सिंह टांडा राम सहाये, निर्मल सिंह चीफ़, जत्थेदार कृपाल सिंह गेरा, जत्थेदार लखविंदर सिंह टिम्मी हाजीपुर, जगदेव सिंह भट्टियां, बलजीत सिंह छन्नी नंद सिंह, रशपाल सिंह रंगा, नंबरदार रवेल सिंह, संतोख सिंह प्लाकी, राजेंद्र सिंह लोहागढ़, मास्टर दलवीर सिंह बिशनपुर, कुलदीप सिंह रंगा, शमशेर सिंह गुरदासपुर, समिंदर सिंह मंझपुर, रौशन सिंह लाडपुर, गुरमीत सिंह पटवारी, सरपंच दिलबाग सिंह महमूदपुर, जसवंत सिंह रंधावा, लखविंदर सिंह रंधावा, गुरदीप सिंह गेरा, शिव कुमार तलवाड़ा सहित बड़ी संख्या में किसानों ने रोष धरने में शिरक्त की।

Previous articleहमारी भारतीय संस्कृति
Next articleशिक्षार्थियों को कोविड 19 से बचाव संबंधी सावधानियां अपनाने की दी गई जानकारी