कहा, किसानों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार
दसूहा,2 दिसंबर(राजदार टाइम्स): केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों द्वारा इनका विरोध लगातार लगभग दो माह से किया जा रहा है। गत 27 नवंबर से दिल्ली पहुंचकर केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों के आह्वान पर अन्य किसान संगठनों ने दिल्ली को जाने वाले सभी मार्गों को बंद किया हुआ है। यह शब्द आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बसरा, गुरविंदर सिंह संधू, हरप्रीत कौर राजी बाजवा तथा किशोरी लाल शर्मा तलवाड़ा ने जारी एक संयुक्त बयान में कहे। उन्होंने कहा कि भारत की किसान यूनियन द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए गए मोर्चे को फतह करने के लिए दिल्ली में किसान यूनियन के झंडे के नीचे लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि जितनी देर तक केंद्र सरकार द्वारा जबरदस्ती से पास किए हुए कृषि कानूनों को वापस नहीं किया जाता, उस समय तक किसान संघर्ष करते रहेंगे तथा आम आदमी पार्टी पार्टी बाजी से ऊपर उठकर किसानों के साथ इस संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों का झंडा पकडक़र आम आदमी पार्टी सबसे आगे लड़ाई लड़ेगी। किसानों के पक्ष की लड़ाई के लिए उक्त कृषि कानूनों को वापस लाने के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी। उससे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। सभी कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े हैं।

Previous articleलोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरु क करने में सहायक साबित हो रहे हैं ओपन जिम : अरोड़ा
Next articleदशमेश गल्र्स कॉलेज में मनाया गया विश्व एड्स दिवस