दसूहा,28 नवंबर(राजदार टाइम्स): केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसान अपने संघर्ष में लगे हुए हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के साथ दिल्ली में लगे हुए हैं। इसी संदर्भ आप के नेता व कार्यकर्ता 26-27 नवंबर को दिल्ली सघर्ष में किसानों के साथ बिना पार्टी का झंडा लेकर शामिल हुए। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह बसरा, गुरविंदर सिंह संधू, अन्तर्राष्ट्रीय पलवान निर्मल सिंह, हरप्रीक कौर राजी बाजवा ने कहा कि दिल्ली के अरविंद केजरीवाल सरकार ने किसानों मजदूरों का साथ देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा रात के समय कोई भी कफ्र्यू नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि बड़े से बड़े संघर्ष भी सभी के सहयोग तथा आपसी एकता के साथ ही जीते गए हैं। चल रहे किसानों व मजदूर संघर्ष चल रहा है, उसको भी अब किसान संगठन इक_े होकर बहुत ही बढिय़ा तरीके के साथ विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी पंजाब व देश निवासियों से अपील की कि इक्ठ्ठे होकर संघर्ष में बढ़ चढक़र हिस्सा लें ताकि इस पर विजय पाई जा सके। आम आदमी पार्टी ने एक बैठक करके यह निर्णय लिया कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बिना पार्टी झंडे के आंदोलन में हिस्सा लेंगे तथा पार्टी राजनीति से ऊपर उठकर किसान व मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े होगी। उन्होंने कहा कि किसानों के इस सघर्ष में वह लोग आर्थिक सहायता भी करेंगे तथा जरूरत पडऩे पर विभिन्न तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

Previous articleदशमेश गल्र्स कॉलेज में करवाय गया सेमिनार
Next articleचंडीगढ़ से पूर्व सांसद पवन बंसल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष नियुक्त