लंबी कांड के पर्चे होंगे रद्द
मुक्तसर के जिलाधीश व उप पुलिस कप्तान पर होगी कार्रवाई
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स):
मुक्तसर के लंबी में किसानों तथा रेवेन्यू अफसरों के बीच हुए झगड़े के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां किसान संगठनों से एक बैठक की। बैठक उपरांत किसान नेता जोगिंदर उगराहां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुक्तसर के जिलाधीश व उप पुलिस कप्तान पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई का आदेश दे दिया है। इसके अलावा किसानों के खिलाफ दर्ज किए केस भी रद्द होंगे। यहां मुआवजे को लेकर कुछ दिन पहले किसानों और रेवेन्यू अफसरों में टकराव हो गया था। जिसके बाद पटवारी और रेवेन्यू अफसर हड़ताल पर चले गए थे। किसान नेताओं ने कहा कि मुक्तसर जिले में नुकसान के 50त्न मुआवजे पर सहमति बन गई है। इसमें 50 करोड़ रुपया किसानों को मिलेगा। वहीं इसका 10त्न यानी 5 करोड़ रुपया खेत मजदूरों को मिलेगा। इसके अलावा पटियाला, फाजिल्का, अमृतसर में हुई ओलावृष्टि से नुकसान की भी जल्द गिरदावरी होगी। किसान नेताओं ने कहा कि पहले खेत मालिक किसान से ठेका भी ले जाता और मुआवजा भी, इस बार यह तय हुआ कि मुआवजा खेती करने वाले यानी काश्तकार को ही मिलेगा।

Previous articleਸਕੂਲ ਸਕਰੌਦੀ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਸੌ ਫੀਸਦੀ ਰਿਹਾ
Next articleनवजोत सिद्धू पहुंचे गुरदासपुर के गांव फुलड़ा में