कपूरथला,(राजेश तलवाड़, राजदार टाइम्स): कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध निरंतर बढ़ता जा रहा है। किसानों के समर्थन में कई लोग आ गए आ रहे हैं। यह बात शिव सेना के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया ने कही। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन अब जन आंदोलन बन गया है। सरकार को किसानों की जायज बातें सुननी चाहिए और कृषि कानून रद्द करने चाहिए। यह आंदोलन एक बहुत बड़ी लहर बन गई है। यह आंदोलन पंजाब का नहीं बल्कि देश का आंदोलन बन गया है। देश का किसान मुगलों और अंग्रेजों के समय गरीब हुआ था, लेकिन देश आजाद होने के बाद वह कर्जदार हो गया। किसानों के कर्ज और गरीबी को फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देकर ही खत्म किया जा सकता है। आज देश के 13 करोड़ किसान परिवारों में सात करोड़ कर्जदार हैं। देश के किसानों पर आठ लाख करोड़ का कर्ज है। किसानों को फसल लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिलना चाहिए। अगर किसान को फसल की लागत से भी कम मूल्य दिया जाएगा तो किसान कर्जदार ही होगा।

Previous articleएसपीएन कॉलेज के जगजीत सिंह ने जीता चीमा क्लासिक मिस्टर पंजाब का खिताब
Next articleक्षेत्र के लोगों की मुश्किलों को पहल के आधार किया जाता है हल : विधायक डोगरा