ब्लास्ट में हताहत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त, घायलों के शीघ्र स्वास्थअय होने की कि कामना
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
आज लुधियाना के जिला कोर्ट काम्प्लेक्स में हुए ब्लास्ट में हताहत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता जंगीलाल महाजन ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर सवालियां निशान उठाये हैं। उनका कहना हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात साफ़ बताते हैं कि राज्य सरकार बस घोषणाओं में मस्त और व्यस्त हैं। पंजाब में चारो तरफ अफर तफरी मची हुई है व नशा, खनन और दहशत माफिया सक्रीय हैं। आज जब अदालते ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रभु से कामना की। भाजपा सरकार का सुरक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा और विकास का अपना इरादा तभी पूरा हो सकता हैं। जब राज्य में भाजपा सरकार आएगी। केंद्र सरकार की दुरुस्त नीतियां और योजनाए हमारे पंजाब की पंजाबियत वापस लाएगी। दहशत, परिवारवाद और लूट खसोट की सत्ता का अंत करने का सही समय अब आ गया हैं और भाजपा की डबल इंजिन सरकार बनाकर प्रदेश के युवाओ को नया पंजाब सौपने का वक्त भी। चुनाव के पहले इस तरह का माहौल राज्य के लोगों में दहशत फैलाने का एक गंदा खेल हैं।

Previous articleपंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका
Next articleलुधियाना कोर्ट में घमाका…..