पंजाब मे विकास नही दंगे करवाना कांग्रेस का पुराना एवं असली एजेंडा : संजीव मिन्हास

चुनावी वादे पुरे करने मे फेल कांग्रसी किसानो की आड़ में करवाना चाहते अपनी नैया पार : राजिंदर बिट्टा

तलवाड़ा,30 दिसंबर(राजदार टाइम्स): भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष भानु प्रताप राणा के नेतृत्व मे किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका गया। यह रोष प्रदर्शन सांसद रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा एक जनवरी से लाशों के ढेर लगा देने के बयान के खिलाफ किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनोद कुमार मिठू व अश्वनी चौधरी की अध्यक्षता मे तलवाड़ा में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पंजाब कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम में पंजाब ओबीसी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास, युवा मोर्चा के सचिव/जिला प्रभारी राहुल चौधरी विशेष रूप से पहुँचे। जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास ने किसान आंदोलन की आड़ मे गलत बयानबाजी करने वाले बिट्टू के खिलाफ बोलते हुए कहा कि इस तरह का गलत बयान साबित करता है कि पंजाब कांग्रस के सांसदो एवं विधायकों ने गंदी राजनीति कर किसानों को भडक़ाने और उकसाने का काम किया है। क्योंकि कत्लेआम, अराजकता फैलाना बिट्टू जैसे नेताओ को विरासत मे मिला है। राजिंदर बिट्टा ने कहा कि पंजाब में विकास नही अराजकता फैला दंगे करवाना कांग्रेस का पुराना एवं असल एजेंडा है। क्योंकि मौजूदा पंजाब कांग्रेस सरकार के नेता अपनी जनता में गिर चुकी साख की सच्चाई जान चुके है। जिसको छुपाने के मकसद से कांग्रसी नेता गैर-जम्मिेदराना भडक़ाऊ बयानबाजी कर रहे हैं। जिनके खलिाफ कानूनी कारवाई होनी चाहिए। रोष प्रदर्शन मे एकत्रित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं से राहुल चौधरी ने कहा कि अपने चुनावी वादे पुरे करने मे फेल कांग्रेसी किसानो की आड़ मे अपनी राजनीतिक नैया पार करवाना चाहते। जिसमे वह अब कामयाब नही हो सकते है। विशाल रोष प्रदर्शन मे मण्डल अध्यक्ष सुवाश बिट्टू, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पिंकी, जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री, दलजीत जीतू, प्रदीप प्लाहा, अशोक सभ्रवाल, कैप्टन कर्ण सिंह, डॉ.संजीव भारद्वाज, अनिल वशिष्ठ मंडल अध्यक्ष हाजीपुर, प्रवीन शर्मा, डॉ.ध्रुव सिंह, अमित शर्मा, कुलविंदर काका, मास्टर महिंदर, आशु अरोड़ा, कुलदीप चतरू, रमन कौल, रमन शर्मा, मंगल सिंह, जसवीर, कृष्ण सिंह, सुनील नम्बरदार, दीपक डोगरा, कुलजीत सिंह, शमशेर सिंह, राज कुमार, मनजीत सिंह के अलावा भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।