कहा, पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को लाएंगे सत्ता में
पार्टी ने मौका दिया तो दसूहा विधान सभा सीट भारी मतों से जीत डालेंगे झोली में

दसूहा,(राजदार टाइम्स): जो सरकार अपने साढ़े चार के कार्यकाल दौरान कुछ नहीं कर सकी तो अब मात्र चार माह में क्या कर लेंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री। यह शब्द आम आदमी पार्टी स्पोर्टस विंग के जिलाध्यक्ष पहलवान निर्मल सिंह ने गांव सदरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरंत विशेष बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने मुख्य मंत्री व मंत्रियों को बदल कर यह सिद्ध कर दिया है कि पिछले साढ़े चार साल में सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कोई भी विकास का कार्य नहीं किया है। चुनावों को नजदीक आता देख कांगरेस ने पंजाब के लोगों को एक बार फिर गुमराह करने के चक्कर में दलित परिवार से संबंधित चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना हमदर्द बनने का झूठा खाव दिखाया है लेकिन पंजाब के लोग बहुत ही समझदार हैं। वह कांग्रेस की नीतियों से भलिभाँति वाकिफ हैं व उसकी नियत को जानते हैं। पहलवान निर्मल सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी को विधान सभा चुनावों में सत्ता में लाने जा रहे हैं क्योंकि लोग जानते हैं कि आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों से जो वायदे करते हैं उन्हें निभाते भी हैं। लोगों ने दिल्ली सरकार की कार्यप्रणाली को देख लिया है तथा पंजाब में भी दिल्ली जैसा ही राज चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में पंजाब के लोग आप से जुड़ रहे हैं। एक प्रशन के उत्तर में निर्मल सिंह ने कहा कि यदि पार्टी विधान सभा चुनावों में उन पर विश्वास करती है तो वह विधान सभा क्षेत्र दसूहा से भारी बहुमत से विजयी हो सीट पार्टी की झोली में डालेंगे। इस समय पर उनके राम सिंह, शिव कुमार बंटी, राजेश कुमार, पलविन्द्र सिंह पाला के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।

Previous articleकेन्द्र सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुँचाने के लिए शीघ्र चलाएंगे अभियान : रूपिन्द्र सिंह
Next articleचन्नी के नेतृत्व में पंजाब सर्वश्रेष्ठ शिक्षा हब के रूप में उभरेगा : डॉ.कटारिया