अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही है मामले की जांच
जालंधर,(राजदार टाइम्स): विधानसभा क्षेत्र आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली सडक़ हादसे में घायल हो गए। उन्हें तुरंत जालंधर के एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली का नवांशहर के कसवा बहराम के पास हादसा हुआ। हादसे के बाद उन्हें जालंधर ले जाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उनकी पसलियों में चोट आई है। पुलिस सारे मामले की जाँच कर रही है।
