पठानकोट,(राज चौधरी): शुक्रवार को अमित विज की ओर से डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया गया। अमित विज ने कहा कि शहर हित हो रहे कार्यो को देखकर विरोधी पार्टी के लोग पचा नहीं पा रहे है और चुनाव के समय में मनगढत कहानियां बनाकर शहर निवासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। वहीं मेयर पन्ना लाल ने कहा कि सबसे अहम हिंदू कोआपरेटिव बैंक को अमित विज की बदौलत ही आज अपने पैरों पर खड़ा हुआ है और लोगों को पैसे मिलने शुरू हो गए है।कांग्रेस की नगर निगम के मात्र साढे सात महीने के समय में पठानकोट शहर में हुए विकास कार्य आज सबके सामने है। कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा हलका पठानकोट में मेडिकल कालेज खोलने की अनुमति दी गई है। कालेज के खुलने से सबसे ज्यादा फायदा हलका पठानकोट निवासियों को होगा। मेयर ने कहा कि लोगों को सोच समझ कर पठानकोट और प्रदेश के विकास के लिए मतदान करना चाहिए। अमित विज ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। इसलिए लोगों को बूथ तक आकर अपने पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करना चाहिए। अमित विज के चुनाव प्रचार दौरान भारी संख्या में लोगों का हजूम एकितत्र हो गया था और लोगों ने अमित विज को ही वोट देकर विजय बनाने के लिए कहा। इस दौरान लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद के नारे भी लगाए। इस मौके उनके साथ कांग्रेस नेता अशीष विज, मेयर पन्ना लाल भाटिया और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous articleआम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विभूति शर्मा ने किया विभिन्न वार्डों का दौरा
Next articleसुजानपुर के भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह बब्बू के हक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की सभा