कहा, आने वाले विधानसभा चुनावों उपरांत पंजाब में भाजपा बनाएगी ओबीसी समाज के सहयोग से सरकार
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी की वर्चुअल बैठक ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह प्लाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र बिट्टा विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में ओबीसी समाज को आ रही कठिनाइयों के बारे में चर्चा की गई। अपने सम्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष राजिन्द्र बिट्टा एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह प्लाहा ने कहा कि पंजाब में बीसी कैटेगरी के प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया अत्यंत जटिल होने के कारण ओबीसी समाज के लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते है। कांग्रेस ने ओबीसी समाज को हमेशा नजरंदाज किया है। भाजपा पिछड़े समाज के उत्थान के लिए व प्रतिनिधित्व देने की दिशा मे निरंतर कार्य कर रही हैं। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावों में पंजाब में ओबीसी समाज के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। इस समय पर प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा कंवरवीर सिंह मंजिल, पवन यादव, मैडम सुरिंदर सैनी, अमरीक सिंह, रविंद्र वर्मा, सुरजीत गोगना, सुधीर सोनू, मैडम रजनी कांडा आदि मौजूद रहे।

Previous articleपंजाब सरकार कोविड संबंधी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, जनता भी करे सहयोग: सुंदर शाम अरोड़ा
Next articleविरोध प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक हक, लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं : कैप्टन अमरिंदर सिंह