कहा, अनैतिक हथकंडे अपना कर प्राप्त की जीत
दसूहा,(राजदार टाइम्स)
: भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत से लोकतंत्र का अपमान हुआ है और जितने भी अनैतिक हथकंडे अपनाए जा सकते थे, वह कांग्रेस ने अपनाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करके जो जीत प्राप्त की है। वह पंजाब के इतिहास में एक काला धब्बा माना जाएगा। कहा लोकतंत्र में सभी को अपनी बात अथवा अपना पक्ष रखने का पूरा हक है परन्तु यह पहला चुनाव है। जहां भाजपा को चुनाव प्रचार ही नहीं करने दिया गया और यहाँ तक कि पूरे प्रदेश और विशेषकर हमारे जिला में हमारे प्रत्याशियों को धमकियां दी गयीं। उन्हें प्रचार नहीं करने दिया गया और हमारे प्रत्याशियों पर जानलेवा हमले भी किये गये। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का गुंडा तन्त्र ही है। जिसके कारण हमारे प्रदेश अध्यक्ष तथा अन्य नेता प्रत्याशियों के पक्ष में जनता के बीच जा ही नहीं सके और यदि उन्होंने जाने की कोशिश की तो उनपर प्राणघातक हमले किये गये। उन्होंने कहा उन पर भी जानलेवा हमला गढ़दीवाला में किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विगत 70 सालों से गुंडों और माफियाओं को संरक्षण प्रदान करती है। उसका यह चरित्र पंजाब के इन चुनावों में जगजाहिर हो गया है। उन्होंने कहा कि यह तो सम्विधान की मर्यादाओं के खिलाफ है और लोकतंत्र का अपमान है और यह जीत एकतरफा है गुंडागर्दी से हासिल की गयी है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कलंक के समान है इस मौके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंदर शिंगारी व मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल भी उपस्थित थे।

Previous articleਮੁਕੇਰੀਆਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ 15 ਵਾਰਡਾਂ ’ਚੋਂ 11 ’ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਜੇਤੂ
Next articleसर छोटू राम को की श्रद्धांजलियां अर्पित