सीमांत प्रदेश की राजनैतिक अस्थिरता पड़ोसी देश के नापाक इरादों को देगी बल
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
कांग्रेस ने हमेशा ही देश एवं प्रदेश के हित को दरकिनार करके अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति को महत्व दिया है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व हल्का ईंचार्ज जंगी लाल महाजन एवं युवा नेता शम्भू नाथ भारती मौजोवाल ने प्रकट किए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर पंजाब प्रदेश को बर्बादी की कगार पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सीमांत प्रदेश को अस्थिरता के गर्त में धकेल कर पड़ोसी देश के नापाक इरादों को मजबूत किया है। साल 2017 में जनता को भ्रमित कर के कांग्रेस ने सरकार तो बना ली परन्तु अब चुनाव नजदीक देखकर भाजपा की देखादेखी पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन कर प्रदेश की सत्ता पर पुन: आरूढ होने का असफल प्रयोग कर रही है जोकि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जंगी लाल महाजन ने कहा कि जो सरकार चार साल 6 महीनों में जनता के हित के लिए एक डक्का तक ना तोड़ सकी। वह मुख्यमंत्री बदल कर क्या पहाड़ खड़ा कर लेगी। शम्भू भारती ने खजाना मंत्री मनप्रीत बादल से प्रश्न करते हुए कहा कि बार-बार खजाना खाली होने का राग अलापने वाले खजाना मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा अंधाधुंध की जा रही लोकलुभाऊ घोषणाओं के लिए वित्तीय प्रबंधन कहां से करेंगे। उन्होंने कहा कि एकमात्र भाजपा की डबल ईंजन सरकार ही पंजाब को विकास की राह पर ला सकती है ।

Previous articleपाक में मस्जिद के नल से पानी भरने पर हिंदुओं की मारपीट का मामला
Next articleपरिवहन मंत्री राजा वड़िंग बोले- नवजोत सिंह सिद्धू मसला सुलझा, कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे सम्मानित नेता