अश्वनी शर्मा द्वारा कराए विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आए-अशोक मनी, अशोक सुदन

पठानकोट, (राज चौधरी): जैसे-जैसे पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है।वैसे-वैसे विभिन्न पार्टियों के नेता एवं पदाधिकारी पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं विधानसभा पठानकोट से भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा को अपना भरपूर समर्थन देते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एडवोकेट अशोक सुदन साथियों सहित अश्वनी शर्मा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।जिनका अश्वनी शर्मा द्वारा सिरोपा भेंट कर स्वागत किया गया। इसी तरह भाजपा नॉर्थ मंडल प्रेस सचिव रजिंदर लाडी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पूर्व महामंत्री अशोक मणि, उनके पुत्र राकेश मणि, अनिल शर्मा साथियों सहित अश्विनी शर्मा के निवास पर पहुंचे तथा भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। अश्विनी शर्मा द्वारा उन्हें बुके भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि विभिन्न पार्टियों से भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों का पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र भाई मोदी की नीतियों का ही फल है जोकि पूरे विश्व ने उनका लोहा माना है।पूरा विश्व नरेंद्र भाई मोदी की नीतियों का अनुसरण कर रहा है।उन्होंने कहा कि वह समय भी नजदीक है, जब भारत पुनः विश्व का सिरमौर होगा।अशोक मनी ने कहा कि वह अश्वनी शर्मा द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों से बहुत ही प्रभावित हैं तथा इसीलिए वह अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में पठानकोट के कांग्रेसी विधायक द्वारा जो नीतियां अपनाई गईं, उससे जनता में काफी रोज है तथा जनता इस बार अपनी पिछली गलती दोहराने के मूड में नहीं है।इस बार पठानकोट की जनता अपने महबूब नेता अश्वनी शर्मा को भारी मतों से विजई बना कर विधानसभा में भेजेगी और भाजपा सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव वर्मा, जिला प्रेस सचिव प्रदीप रैना, नॉर्थ मंडल महामंत्री विशाल महाजन, भाजपा नेता गोविंद शर्मा, प्रिंसिपल समरेंद्र शर्मा, राजीव काला, मोंटू चोपड़ा, पवन शर्मा इत्यादि भी उपस्थित थे।

Previous articleअमित विज ने किया सिर्फ अपना तथा अपने परिवार का विकास : विभूति शर्मा
Next articleबसंत पंचमी पर आयोजित किया गया कार्यक्रम