कहा, प्रशासन सत्ताधारी सरकार के इशारे पर नहीं दे रहा भाजपा को वार्डबंदी की लिस्ट
एसडीएम को भाजपा पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन

दसूहा,16 दिसंबर(राजदार टाइम्स): भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन कांग्रेस सरकार के इशारे पर भाजपा को वार्डबंदी की लिस्ट नहीं दे रहे हैं। जबकि इतराज देने का एक दिन ही बचा है और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार अपने-अपने वार्डो में जा कर गलत तरीके से वोट बनवा रहे हैं, जिन्हें रोका जाए। बाडऱ् में जो नई वोट बन रही हैं, उनकी जांच की जाए। वार्डबंदी जो की गई है, उसमें बाहर के वार्ड की वोटे डाल दी गई है। उसको सही किया जाए और सत्ताधारी पक्ष के लोग लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जिसमें कई लोगों के आटा-दाल के कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। कई नौजवानों के नौकरी के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। जिसका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है और एसडीएम दसूहा से मांग की कि इन सभी बातों की जल्दी से जल्दी जांच की जाए और भाजपा कार्यकर्ताओं को नई वार्डबंदी की और वोटर लिस्ट दी जाएं। नहीं तो भाजपा संघर्ष के लिए मजबूर होगी। संजीव मन्हास ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सभी को चुनाव लडऩे का अधिकार है और प्रशासन की जिम्मेवारी बनती है कि जो जानकारी किसी संभावित उम्मीदवार को चुनाव संबंधी चाहिए वे उपलब्ध करवाय परंतु दु:ख की बात है कि कांग्रेस के इशारे पर संबंधित अधिकारी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं और हमें संघर्ष करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मन्हास ने कहा कि अगर कांग्रेस को अपनी मर्जी से बनाए हुए वार्डो में भी हारने का डर है तो चुनाव करवाने की जरूरत ही किया है। उन्होने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि धकेशाही को न रोका गया तो भाजपा वर्कर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविंदर सिंह रवि शिंगारी, मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, महासचिव वकील एडवोकेट शुभ सरोच, जसवंत पप्पु जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, जिला सचिव व पूर्व पार्षद तरुण कुमार मन्नू खुल्लर, मंडल अध्यक्ष गढ़दीवाला गुरविंदर सिंह, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता जोगिंदर पाल निक्कु, गोपाल एरी शहरी अध्यक्ष आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleएसवी जेसी डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाई पण्डित जगदीश चन्द्र की पुण्यतिथि
Next articleरिया सम्याल व डौली सम्याल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन बढ़ाया बेटियों का मान