शहर को सुन्दर बनाने हेतु किया जा रहा है पार्को का निर्माण
मुकेरियां,7 दिसंबर(राजदार टाइम्स): नजदीक के गांव फतुवाल को जाने वाली सडक़ जोकि वार्ड नंबर 9 से हो कर के गुजरती है। उक्त सडक़ जोकि लगभग 22 लाख 29 हजार की लागत से बनने जा रही है का विधायिका श्रीमती इन्दु वाला ने उद्घाटन किया। वार्ड नंबर 9 में करवाए गए कार्यक्रम दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायिका श्रीमती इन्दु वाला ने कहा कि पिछले दस साल से नगर कौंसिल पर भाजपा का कब्जा रहा मगर शहर के अधिकतर वार्डो में सडक़ो व गलिया नालियों का निर्माण भाजपा की कमेटी नहीं करवा सकी। शहर से फतुवाल को जाने वाली उक्त सडक़ बहुत ही दयनीय स्थिति में होने के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस सडक़ के बनने से लगभग दो दर्जन गाँवो के लोगों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस समय दो करोड़ के लगभग शहर में विकास के कार्य चल रहे। शहर को सुन्दर बनाने हेतु अलग-अलग जगह पार्को का निर्माण किया जा रहा है। आने वाले नगर कौंसिल के चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की कमेटी बनाएंगे तथा रहते विकास कार्यो को पूरा किया जायेगा। इस समय पर मास्टर रमेश चन्द, मंगलेश कुमार जज, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमलजीत सिंह, वकील सभ्य साँची, अजय अग्रवाल, रणयोध सिंह कुक्कू, शहरी अध्यक्ष प्रमोद जोगी, सोनी जोगी, प्रिं.गुरदियाल सिंह, मास्टर सेवा सिंह, बलजिन्दर राणा, ललित गिल, राजेश ठाकुर, शेर सिंह शेरा, रमन कुमार, रविन्द्र मिन्टू, पवन जोगी, महिन्द्र सिंह, गोरी अरोड़ा, रमेश वर्मा, अश्वनी बहल, देसराज, अश्वनी कुमार, अजय वालिया, बलविन्दर कुमार बिंदर, हरपाल सिंह, सन्नी सनियारा, सुरजीत सिंह, प्रेम कुमार, विजय कुमार, बलविंदर बब्बू, हीरा लाल, संदीप सिंह, जनक सिंह, विकास ठाकुर, सोनू शर्मा, बिट्टू वालिया, जतिंदर सचदेवा, राकेश कुमार के अलावा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleकिसानों हितो के लिए बने कृषि कानून को विपक्ष द्वारा किया जा रहै है लोगों को गुमराह : ठाकुर प्रदीप कटोच
Next articleभाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना लोकतंत्र की हत्या कर किसानो की आवाज को कर रही है दबाने का प्रयास : प्रो.मुलतानी