लक्की ठाकुर ने लिया शंकराचार्या जी से आशीर्वाद

होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना देश में सनातन धर्म की रक्षा एवं देश सेवा के जो कार्य कर रही है। उसे इसी प्रकार निरंतर जारी रखने की जरुरत हैं। क्योंकि, आज देश में बाहरी ताकतों के साथ-साथ देश के भीतर ही कुछ ऐसी ताकतें हैं जोकि श्री सत्य सनातन धर्म को ठेस लगाने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में करणी सेना जैसी संस्थाओं को आगे बढक़र धर्म की रक्षा का बीड़ा उठाना चाहिए। यह शब्द जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज ने लक्की ठाकुर को आशीर्वाद देते हुए कहे। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव लक्की ठाकुर ने साथियों सहित विम्लाम्बा शक्ति संस्थान हरदोखानपुर पहुंचकर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। स्वामी निश्चलानंद महाराज ने कहा कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गुगामैड़ी के नेतृत्व में संगठन के कार्य सराहनीय हैं व उनका आशीर्वाद उन पर सदैव बना रहेगा। स्वामी निश्चलानंद महाराज ने लक्की ठाकुर न उनके साथियों को राजनीति से दूर रहते हुए श्री सनातन धर्म के प्रचार एवं रक्षा का संदेश दिया। लक्की ठाकुर ने स्वामी निश्चलानंद महाराज को नमन करते हुए धर्म का अनुसरन करते रहने की बात की एवं धर्म रक्षा का संकल्प दोहराया।

Previous articleवर्ष 2022 में बनेगी पंजाब में भाजपा की सरकार : डॉ.नरेन्द्र सिंह
Next articleकोविड रोकथाम संबंधी वैक्सीनेशन जल्द होगी शुरु : अपनीत रियात