मुकेरियां,22 दिसंबर(राजदार टाइम्स): भाजपा ओबीसी मोर्चा व पिछड़ा वर्ग के उत्थान हेतु विदेशों में रहने वाले क्षेत्र के प्रवासी भारतीयों ने हर तरह का योगदान देने का आश्वाशन दिया है। यह जानकारी भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब के महासचिव प्रदीप सिंह पलाहा ने दी। उनके साथ प्रवासी भारतीय, समाज सेवक जगदीप सिंह रमगडिया एवं  गौरव ठाकुर भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों से ओबीसी वर्ग की निरंतर उपेक्षा कर उनके अधिकारों का दोहन किया है। परन्तु मोदी सरकार ने राष्ट्रीय ओबीसी कमीश्न बना कर ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए एक बहुत सार्थक शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि ओबीसी व आर्थिक पिछड़ा वर्ग को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बहुत सी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसी लिए आज विदेशों में भी ओबीसी वर्ग से संबंधित लोग अपने आप को गर्वित महसूस कर रहें है।

Previous articleनीलम महिता पठानकोट जय माँ दुर्गा महिला विंग की अध्यक्ष नियुक्त
Next articleमृत्क किसानों को शहीदी का मिले दर्जा कहा प्रो.मुल्तानी ने