दसूहा,(राजदार टाइम्स): भारत त्योहारों का देश है, जहां पर समय-समय पर विभिन्न त्योहार बहुत हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। इसी संदर्भ में भाई बहन के पवित्र रिश्ते का पावन पर्व रक्षा बंधन बहुत ही उत्साह से मनाया गया। इस पवित्र पर्व के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं रीजनल ऑफिसर आलोक बेताब के निर्देशानुसार रोहित सलारिया एवं अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। स्कूल में करवाए गए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर-सुंदर राखियां बनाकर इस पवित्र बंधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक बेताब ने सभी को रक्षा बंधन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को पूर्ण आदर और सम्मान देता है, भाई-बहन को भावनात्मक रूप से जोड़ता है। यह पावन पर्व भाई-बहन के लिए पावन प्रेम की सौगात है। इस लिए इस पर्व की कुछ अलग ही बात है।

Previous articleਸੋਈ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕਾਂਤੀ ਦਾ ਭਵਾਨੀਗੜ੍ਹ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਕੀਤਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ
Next articleदुर्गा भवन कंपलेक्स की आधारशिला रखी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने