एक दिन पहले आप में शामिल हुए जालंधर के शीतल अंगुराल जालंधर वेस्ट तथा मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत भी प्रत्याशी घोषित
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स):
आम आदमी पार्टी आने वाले विधान सभा के चुनावों के मध्य नजर आज अपने प्रत्याशियों की एक और लीस्ट जारी की है। जारी प्रत्याशियों की सूची में पंद्रह लोगों के नाम हैं। गौर हो कि आप पार्टी अब तक 88 प्रत्याशी घोषित कतर चुकी है। खास बात यह है कि सोमवार को ही मोहाली के पूर्व मेयर कुलवंत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और आज उनका नाम मोहाली से चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की सूची में है। इतना ही नही सोमवार को ही पार्टी में शामिल हुए युवा भाजपा नेता शीतल अंगूराल को जालंधर वेस्ट सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जालंधर वेस्ट सीट पर आप मुकाबला और भी रोचक बन जाएगा। यहां से कांग्रेस के सुशील रिंकू निवर्तमान विधायक हैं।

इसके अलावा बठिंडा नगर पालिका के अध्यक्ष रहे जगरूप सिंह गिल को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतार दिया है। आज जारी की गई सूची में डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, राजा सांसी से बलदेव सिंह मिआदियां, कपूरथला से मंजू राणा, शाहकोट से रतन सिंह काकड़ कलां, जालंधर पश्चिमी से शीतल अंगराल, आदमपुर से जीत लाल भट्टी, श्री चमकौर साहब से डॉ.चरणजीत सिंह, एसएएस नगर (मोहाली ) से कुलवंत सिंह, बस्सी पठाना से रूपिंदर सिंह हैप्पी, लुधियाना दक्षिणी से रजिंदर पाल कौर छीना, फिरोजपुर शहरी से रणवीर सिंह भुल्लर, बठिंडा शहरी से जगरूप सिंह गिल, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा, नाभा से गुरदेव सिंह देव, बंगा से कुलजीत सिंह शामिल हैं।

Previous articleबड़ी कामयाबी, लुधियाना ब्लास्ट मामले में
Next articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जनवरी को आएंगे पंजाब