मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): आम आदमी पार्टी ने पूर्व प्रभारी प्रो.जीएस मुल्तानी के नेतृत्व में स्थानीय कार्यलाय में केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि सुधार अधिनियम की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नए कृषि कानूनों को तत्काल रद्द करने की मांग की। अपने संबोधन में प्रो.जीएस मुल्तानी ने कहा कि बिना किसी चर्चा के केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को लागू करना व्यापारिक समुदाय के पक्ष में है और उनका कार्यान्वयन कृषि क्षेत्र, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी के लिए एक बड़ा झटका होगा। उन्होंने रोष व्यक्त किया कि केंद्र सरकार को किसान अंदोलन में खालिस्तानी, वामपंथी और राजनीतिक लोग तो नजर आ गए मगर दिल्ली बार्डरों पर बैठे किसानों की अधिकारिक मांगे नजऱ नहीं आई। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि केंद्र सरकार अब माननीय सर्वोच्च न्यायालय को अपनी साजिश का हिस्सा बनाकर देश के नागरिकों के बीच न्यायपालिका के प्रति घृणा पैदा करने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में भाग ले रही थी और अपनी जायज मांगों के लिए लोगों का समर्थन करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि सुधार अधिनियम को तुरंत निरस्त करने का आग्रह किया। इस अवसर पर इंजीनियर सुच्चा सिंह हाजीपुर, हरजीत सिंह सहोता, शिव कुमार, डॉ.सुखदेव सिंह, रमेश कुमार, संजीव कुमार, जतिंदर सिंह, अमरजीत सिंह अंबी, भगवान सिंह, डॉ.नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, रमेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वलंटियरों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध किया।