मुकेरियां,27 नवंबर(करण मिन्हास): जहां एक तरफ केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की शह पर हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे किसानों के राह में मुसीबतें पैदा कर रही है। वही दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किसान संघर्ष को संविधानिक घोषित करते हुए जेलों के निर्माण के लिए दिल्ली पुलिस को स्पोट्र्स स्टेडियम देने की मांग को नाजायज ठहराने का फैसला बेहद सराहनीय है। यह शब्द आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुल्खन सिंह जग्गी ने कहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गलत तरीके से किसानों को दिल्ली सीमा पर रोकने के भाजपा के फैसले का कड़ा विरोध किया और किसानों को आश्रय, उपचार, मासक और सैनिटाइजऱ प्रदान करने का निर्णय लिया है। जिसने किसानों का दिल जीत लिया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसानों का नेतृत्व करना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस सरकार भी किसानों के पक्ष में सही निर्णय लेने में विफल रही। उन्होंने खुशी जताई कि आम आदमी पार्टी हमेशा से अपने जन-हितैशी फैसलों के लिए जानी जाती रही है और इस बार भी आप ने देश के लोगों का दिल जीता है। 

Previous articleखट्टर ने कहा, केंद्र की मोदी सरकार बातचीत के लिए तैयार
Next articleटोल प्लाजा हरसा मानसर पर पुतला फूक कर किया रोष प्रदर्शन