विभिन्न गांवों के कई परिवार हुए शामिल आप में
भंगाला,(राजदार टाइम्स):
आम आदमी पार्टी परिवार में क्षेत्र के अन्द उस समय बढौतरी हुई जब कई गांवों के पंच व कई अन्य गणमान्य व्यक्ति विभिन्न पार्टियां छओड़ आप में शामिल हुए। विभिन्न गाँवों के बुजुर्गों ने अपने संम्बोधन में कहा कि वे कई सालों से अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को देख रहे हैं। जिन्होंने झूठे वायदों के अलावा भोलीभाली जनता को कुछ नहीं दिया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के काम से वह लोग बहुत खुश हैं, क्योंकि अरविंद केजरीवाल सरकार ने लोगों की भलाई के लिए बहुत सी योजनाए चला रखी हैं। जिससे लोगों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार वर्ष 2022 में वे चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में भी बने और लोगों को दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलें। पार्टी के ट्रैड़ विंग के राज्य संयुक्त सचिव तथा आम आदमी पार्टी के पूर्व हलका इंचार्ज प्रो.जीएस मुल्तानी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद, लोगों को दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस का युग अब समाप्त हो गया है क्योंकि ये दल हर बार लोगों को धोखा देते हैं। प्रो.मुल्तानी ने गाँव के पंच और अन्य गणमान्य लोगों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। इस समय पर हरजीत सिंह सहोता, अमित कुमार, ठाकुर उपदेश सिंह, नरिंदर कुमार गोल्डी, आईटी अध्यक्ष ब्लॉक हाजीपुर, संजीव सोनी, रमन डोगरा, जतिंदर सिंह, अनिल कुमार, मनोज सिंह महिंदपुर, हरजिंदर कुमार, बख्शीश सिंह फौजी, नरिंदर सिंह मुल्तानी, अमरजीत सिंह चन्नी, वासदेव, चैन सिंह, तिलक राज, रमन, तरसेम लाल, दिलबाग सिंह, सरवन सिंह, दर्शन सिंह, जगदेव सिंह के अलावा विभिन्न गांवों के पंच व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Previous articleलोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को लगाई फटकार विधायक अरुण डोगरा ने
Next articleसमाज विरोधी तत्वों के खिलाफ की जाएगी पूरी सख्ती : नवजोत माहल