केन्द्र सरकार के खिलाफ की जमकार नारेबाजी

दसूहा,29 दिसंबर(राजदार टाइम्स): आम आदमी पार्टी की एक बैठक यहां पार्टी कार्यलाय में हुई। यह बैठक वरिष्ठ सदस्य सुरिन्द्र सिंह बसरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गुरबिन्द्र सिंह संधू, बीबी हरप्रीत कौर राजी बाजवा, अन्र्तराष्ट्रीय रैस्लर निर्मल सिंह पहलवान विशेष रूप से उपस्थित हुए। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कृषि संबंधी पास किए कृषि कानून जोकि पंजाब सहित सारे देश की किसानी के लिए डैथ वरंट सिद्घ होंगे। इन कानूनों को रद्द करवाने के लिए आम आदमी पार्टी दसूहा इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसान एक माह से अधिक समय हो गया दिल्ली बार्ड पर इतनी कडक़ती ठंड़ के बावजूद शांतमई तौर पर संधर्ष में लगे हुए हैं। इन काले कानूनो को वापिस करवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन बहुत ही दु:ख की बात है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों के इस दर्द को अभी तक नहीं जान रही। केन्द्र सरकार अपने अडिय़ल व्यवहार पर अड़ी हुई। इस समय पर किसानों के पक्ष में नारेबाजी की गई। इस समय जतिन्द्र बधन, पूर्व सरंपच कुलदीप सिंह, कामरेड़ कुलवंत सिंह, प्रिसिंपल रतन चंद, राजिन्द्र सिंह संधू, सरपंच शिंगारा सिंह, नरेश कुमार, गुरदियाल सिंह, मुनशा सिंह, सोमराज के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Previous articleसुंदर शाम अरोड़ा की ने किया वार्ड नंबर 37 में इंटर लाकिंग टायले लगाने का कार्य शुरुआत
Next articleश्री राम जी मन्दिर निर्माण पर होंगे लगभग 11 सौ करोड़ रूपए खर्च : राम गोपाल