नाम लिए बिना बोलीं-सांठगांठ थी, जो सामने आ गई
इसलिए सरकार बदलनी पड़ी, नई राजनीति लानी पड़ी
अमृतसर,(राजदार टाइम्स):
कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी का प्रचार करने रविवार को पंजाब पहुंचीं। यहां सबसे पहले उन्होंने कोटकपूरा में नवी सोच नवा पंजाब रैली को संबोधित किया। उन्होंने न आम आदमी पार्टी को बख्शा और न ही भाजपा को। कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ भी वे बिना नाम लिए बोलीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि सांठगांठ चल रही थी, जो खुलकर सामने आ गई थी। इसलिए सरकार बदलनी पड़ी, नई राजनीति लानी पड़ी। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी थी। हम समझ गए थे कि कुल गलत हो रहा है।

उसे ठीक करने की कोशिश थी कि चरणजीत चन्नी मिल गए। वे जन समस्याओं को समझते हैं, महसूस करते हैं, तभी सुलझा पाते हैं। उन्होंने पंजाब आने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मेरी शादी पंजाबी परिवार में हुई है। मेरे बच्चों में पंजाबी खून है। मुझे पंजाबियत समझ आती है। इसलिए मैं पंजाब आकर खुशी के मारे फूली नहीं समा रही। मैं पंजाब और पंजाबी के बारे में बात करना चाहती हूं। यहां के किसानों का दम तो मैं दिल्ली में देख चुकी हूं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस से निकली है। केजरीवाल बस आम आदमी का नारा देते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि उन्होंने आम आदमी के लिए किया क्या। दिल्ली मॉडल और गुजरात मॉडल में कोई असमानता नहीं है। दोनों सिर्फ विज्ञापनों में दिखे। दिल्ली में सिर्फ शिक्षा और स्वास्थ्य कोई काम नहीं हुआ। भाई के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने जवाब दिया कि मैं अपने भाई राहुल गांधी के लिए जान दे सकती हूं और वह भी मेरे लिए ऐसा कर सकते हैं। हम दोनों भाई-बहन एक दूसरे के पूरक हैं और हमेशा एक साथ ही नजर आएंगे। मौत ही जुदा कर सकती है, ऐसा रिश्ता है हमारा।

Previous articleजो प्रधानमंत्री को सुरक्षित मार्ग नहीं दे सका, वह पंजाब को क्या सुरक्षा देगा : अमित शाह
Next articleयुवक की हत्या के संबंध में परिजनों ने किया घण्टो राष्ट्रीय मार्ग अवरूद्ध