गांव जौड़ा में मनाया गया महिलाओं व लड़कियों द्वारा तीज का त्यौहार घूमधाम से

टाड़ा उड़मुड़,(राजदार टाइम्स): सावन का महीना पूरे वर्ष में सबसे विशेष महीना माना जाता है। इसे धार्मिक महीना भी कहा जाता है। सावन माह में मौसम सुहावना होता है व रिमझिम बरसात भी होती रहती है। इस माह में महिलाएं तीज का त्योहार मनाती हैं व इक्टठे होकर सावन के गीत गाती हैं। वे आपस में एक दूसरे को झूला झुलाती हैं। नवी नवेली दुल्हन को पहली तीज पर झूले पर बैठाया जाता है। आपस में मेहंदी लगाती हैं। चूडिय़ां पहनती है व मिठायईयां भी बांटती हैं। आज गांव जौड़ा में भी श्रीमति किरण नरवाल के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने तीज का त्यौहार बहुत ही घूमधाम के साथ मनाया। जिसमें गांव की महिलाओं व लड़कियों ने तीज का त्यौहार नाच गा कर, मेहँदी प्रतियोगिता कर मनाया व गीत संगीत का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर महिलाओं व लड़कियों ने गिद्दा डाला कर व लोक गीतों द्वारा नई पीढी को इस त्यौहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। करवाए गए कार्यक्रम में पंजाब की मुटियारे रंग बिरंगी पोशाके जोकि हमारी स्सकृति को दर्शती हैं पहनकर आई तथा पींघ पर झूल कर गीत गाए तो गांव का महौल पूरी तरह से हमारे सभ्याचार में रंग गया। श्रीमति किरण नरवाल ने बताया कि वह शुरू से ही पंजाबी सभ्याचार के साथ जुड़े हुए हैं। जिसे आगे लाने के लिए वे भविष्य में भी अपना प्रयास जारी रखेंगी। यह त्यौहार हमें हमारी विरासत के बारे में अवगत करवाता है। उन्होंने कहा कि आज समय की जरूरत है कि नई पीढ़ी को हमें अपने पंजाबी विरसे तथा पुरातन सभ्याचार से जुडऩे की तांकि उन्हें मालूम हो सके कि हमारा विरसा कितना अमीर व आपसी प्यार वाला है। इस समय पर हर्षदीप कौर, जसबीर कौर, गुनीत नरवाल, गुरमीत कौर सर्बजीत कौर, वरिन्द्र कौर, मनिदर कौर के अलावा भारी संख्या में महिलाए व लड़किया उपस्थित थी।

Previous articleਡੇਅਰੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਮੁਹੱਲਾ ਹਰੀ ਨਗਰ ’ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮੁਫ਼ਤ ਦੁੱਧ ਪਰਖ ਕੈਂਪ
Next articleभाजपा महिला नेता शिवसेना बाला साहब ठाकरे में हुए शामिल