कहा विकास के पहिए को लग चुका है जंग
दातारपुर,10 दिसंबर(एसपी शर्मा राजदार टाइम्स): भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव प्रदीप प्लाहा ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों में पंजाब में भाजपा अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी और सरकार बनाएगी। प्लाहा ने कहा कि लोग कांग्रेस के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कुशासन से मुक्ति के लिए अपना मन बना चुकी है और वह सिर्फ चुनाव की घोषणा के इंतजार में है। पंजाब में विकास के पहिए को जंग लग चुका है और कांग्रेस के विधायक तो गांवों में जाने से कतराते हैं क्योंकि कोई ग्रांट नहीं दी गई और न ही बे-रोजगारी पर कोई नियंत्रण किया जा सका। जबकि चार साल पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घर-घर जाकर नौकरी देने का वादा किया था।
कहा, स्मार्ट फोन देने का वादा भी हो गया हवा हवाई,
प्रदीप प्लाहा ने कहा कि अब प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए किसानों को भडक़ा कर अपना हित साधने की कोशिश कर रही है। मगर यह भी उसके खिलाफ जाने वाली बात है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और आज भारत चीन और पाकिस्तान को उनकी औकात बता रहा है पूरे विश्व में भारत वैश्विक नेता के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है और शीघ्र ही इस समस्या का समाधान होने वाला है। किसान हमारा अन्नदाता है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी के समान है और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने की कोशिश कर रही है। इसमें किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए।

Previous articleडीएवी स्कूल में पितृ विहीन छात्रों को दी 5.35 लाख की छात्रवृत्ति
Next articleजम्मू कश्मीर में खिलेगा भाजपा का कमल : शम्भू भारती