कहा, कांग्रेसी नेताओ ने कभी भी पंजाब की खुशहाली संबंधी नहीं सोचा, बल्कि अपनी तिजोरी भरने में लगे
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
कांग्रेस के इस गृह युद्ध ने पंजाब और पंजाबियों का बहुत नुकसान किया है। जिसकी वजह से पंजाब की जनता ने कांग्रेस के प्रति बहुत गुस्सा है। कांग्रेस पार्टी जितने मर्जी चेहरे क्यों ना बदल ले, उनका आने वाले विधआन सभा के चुनावों में पंजाब के लोग कांग्रेस का बीजेपी और अकाली दल से भी बहुत बुरा हाल करेंगे। यह शब्द आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज प्रोफेसर जीएस मुल्तानी ने किला रोड पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि अलीबाबा बदलने से बाकी चोर दूध के धुले नहीं हो जाएंगे। साढ़े चार साल की चलती हुई माफिया राज में सारे ही कांग्रेसी नंगे है। कांग्रेस चाहे जितना मर्जी अपने मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने पर ठगी, भ्रष्टाचारी और मौका परस्ती वाली फितरत नहीं बदल सकती। सत्ता के नशे में कैप्टन सरकार ने या उनके विधायकों ने कभी भी पंजाब की खुशहाली के बारे में नहीं सोचा, बल्कि अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए हैं। यदि पंजाब और पंजाब के लोगों के पक्ष में कांग्रेस के एजेंडे से सहमत होते तो आज यह दिन ना देखना पड़ता, क्योंकि लड़ाई सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी की ही नहीं, बल्कि सारी सरगना की रुतबे और कब्जा करने की जंग है। अपनी गल्त नीतियों के कारण कांग्रेस आज एक डूबते जहाज टाइटैनिक बन गया है। जिसको अभी कोई भी कप्तान डूबने से नहीं बचा सकता। कांग्रेस में हुई फेरबदल लोगों को गुमराह करने की आखिरी कोशिश है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बहुत ज्यादा जागरूक हो चुकी है। पार्टी दफ्तर में प्रो.जीएस मुलतानी के हल्का इंचार्ज बनने की खुशी में वॉलिंटियर्स द्वारा एक समारोह रखा गया था। इस समय पर ठाकुर उपदेश सिंह, दर्शन सिंह, जितेंद्र शर्मा, विक्की शर्मा, रविंद्र सिंह, जीत सिंह, संजीव सोनी, बलविंदर सोनी, सूबेदार मेजर स्वर्ण सिंह, सूबेदार मेजर सुलखन सिंह, सूबेदार मेजर अवतार सिंह अंगारा, गुरदयाल सिंह, राजेंद्र कुमार सैनी, विक्की ठाकुर के अलावा बहुत सारे आम आदमी पार्टी के वालंटियर उपस्थित थे।

Previous articleनरेंद्र मोदी के 71वीं जयंती को समर्पित बच्चों को किए फल वितरित
Next articleचरणजीत चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री