लोकसभा उपचुनाव के लिए संगरूर में मुख्यमंत्री मान संग प्रचार
इकलौती सीट बचाने में जुटी आम आदमी पार्टी
संगरूर,(राजदार टाइम्स):
आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब पहुंचे। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। वह पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संगरूर से बरनाला तक रोड शो निकाल रहे हैं। देश भर में पार्टी के पास यही इकलौती लोकसभा सीट थी, जोकि भगवंत मान के त्याग पत्र देने के बाद खाली हो गई थी। जिसे बचाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। संगरूर से ्र्रक्क ने जिला इंचार्ज गुरमेल सिंह को टिकट दी है।

मुख्यमंत्री मान संगरूर में डटे, सिसोदिया कर चुके प्रचार
भगवंत मान संगरूर लोकसभा में ही डटे हुए हैं। वह लगातार 2 बार यहां से सांसद रहे हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार के मंत्री भी यहां प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी यहां प्रचार कर चुके हैं। पंजाब के सभी विधायकों को आप ने गांव-गांव में प्रचार पर लगा रखा है।

Previous articleसिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : गुजरात से दो शार्प शूटर गिरफ्तार
Next articleलुधियाना के परिवार की कार अमृतसर-जालंधर हाईवे पर कैंटर के नीचे घुसी कार