जनता तय करेगी दिग्गजों का भविष्य
लंबी में प्रकाश सिंह बादल फिर मैदान में
अमृतसर,(राजदार टाइम्स):
अकाली दल ने देर शाम होते-होते दो बड़ी और धमाकेदार घोषणाएं की। इनमें से एक अमृतसर ईस्ट में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ माझे के जरनैल कहलाने वाले बिक्रम सिंह मजीठिया मैदान में उतार दिया। दूसरा लंबी विधान सभा क्षेत्र से प्रकाश सिंह बादल के फिर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर दी। मजीठिया का नाम घोषित होते ही अमृतसर ईस्ट पंजाब की सबसे हॉट सीट हो गई है। वहीं प्रकाश सिंह बादल की उम्र 94 साल हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल के नेता और वर्कर लंबे समय से सिद्धू के खिलाफ मजीठिया को उतारने की मांग कर रहे थे। दरअसल, सिद्धू में मैं बहुत अधिक है, जबकि पंजाब मॉडल लेकर घूमने वाले सिद्धू के अपने ही हलके का बुरा हाल है। सिद्धू ने पांच सालों में ना तो कोई विकास करवाया और ना ही लोगों से मिले हैं। अब मजीठिया के उतरने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को यह आखिरी चुनाव होने वाला है।
उतरेंगे मजीठिया दो सीटों पर
बादल ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया इस बार ईस्ट और मजीठा दोनों जगहों से चुनाव मैदान में उतरेंगे। रही बात केस की, अब अकाली नहीं डरते। हर अकाली पर कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में सैकड़ों केस डाले हैं। लेकिन अब अकाली दल पीछे हटने वाला नहीं है।
नहीं होना चाहते बड़े बादल रिटायर
सुखबीर ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल ने रिटायर होने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि वह कभी रिटायर नहीं होना चाहते। इसके बाद ही सभी पार्टी वर्करों ने उन्हें कभी रिटायर ना करने का वायदा करते हुए लंबी से चुनाव लडऩे के लिए कह दिया। लंबी का चुनाव अब उनकी सरपरस्ती में ही लड़ा जाएगा।

Previous articleबालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण का दिन है बालिका दिवस : महेश शर्मा
Next articleकांग्रेस नेता की पत्नी की टिकट कटी तो फूट-फूटकर रोए पति