कहा, हिन्दू महासभा का मुख्य उद्देश्यों में एक गाो हत्या पर देश में पूर्ण प्रति बंद लगाना, गाय माता को राष्ट्रीय माता घोषित करना
भंगाला,(राजदार टाइम्स):
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की एक विशेष बैठक हुई। बैठक मे अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत सूरज प्रकाश व सुखदेव राज महाजन पंजाब प्रभारी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब में संगठन को मजबूत करना व प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करना रहा। बैठक में सुरिंदर कुमार विक्की सुपुत्र स्वर्गीय सोहन लाल महाजन को पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में महंत सूरज प्रकाश ने संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि वर्ष 1882 को वैसाखी वाले दिन लाहौर में पंजाब विश्वविधयालय के संस्थापक बाबू नवीन चंद्र तथा राय बहादुर चंद्रनाथ मित्र ने हिन्दू महाहसभा की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के मुख्य उद्देश्यों में एक गाय की हत्या पर पूरे देश में पूर्ण प्रति बंद लगाना, गाय माता को राष्ट्रीय माता घोषित करना है। इस समय पर नवनियुक्त पंजाब अध्यक्ष सुरिंदर कुमार विक्की ने आये हुए संगठन के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे वह पूरी तनदेही से निभाएंगे तथा हिन्दू हित से जुड़े हुए सभी कार्यों को करने का प्रयत्न करेंगे। इस समय पर सुरजीत कुमार, राकेश कुमार महाजन, पुरषोतम लाल, वरुण कुमार, अमरजीत विक्की, सतपाल, विजय कुमार, रवि कुमार, करतार सिंह, मुकेश कुमार, जरनैल सिंह, सचिन कुमार, शिवम् कुमार, सुधीर कुमार, शांता ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਜੀ ਦੇ 400 ਸਾਲਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਚੰਨੋ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਭਾਸ਼ਣ ਮੁਕਾਬਲੇ
Next articleबेटियां हर क्षेत्र में निभा रहीं अहम भूमिका : अविनाश राय खन्ना