मजीठिया से बिना शर्त माफी माँग केजरीवाल ने पीडि़त परिवारों के साथ किया विश्वासघात
कहा, पंजाब की संपदा की लूट की नीयत से आने वाले लोभियों से राज्य को बचाना समय की जरूरत
ढोलबाहा/होशियारपुर,(राजदार टाइम्स ब्यूरो):
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यहाँ कहा कि जिन परिवारों ने नशे के कारण अपने पुत्र गंवाएं हैं। वे इस घृणित पाप के लिए बादलों, अरविंद केजरीवाल तथा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को कभी भी माफ नहीं करेंगे। यहाँ महाराणा प्रताप सरकारी कॉलेज का उद्घाटन करने के मौके पर एक विशाल रैली को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल, भाजपा, कैप्टन तथा केजरीवाल यह सभी पंजाब के दोषी हैं, क्योंकि इन्होंने राज्य में नशे को संरक्षण दिया है। सत्ता में रहते हुये बादलों, भाजपा और कैप्टन ने नशे की तस्करी में लगे लोगों को बचाने का काम किया। जबकि अकाली नेता बिकरमजीत सिंह मजीठिया से बिना शर्त माफी माँग कर दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रण करते हुये कहा कि उनकी सरकार राज्य में से नशे का सफाया करके रहेगी और इस दिशा में कानून ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।

किया बादलों और कैप्टन पर वार
बादलों और कैप्टन पर वार करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इन धनाढ़ लोगों ने सत्ता में होते राज्य की संपदा को गलत तरीके से हथियाने का काम किया है। यह लोग जब भी सत्ता में होते हैं तो यह लोगों की फिक्र नहीं करते और बेरहमी से सरकारी खजाने की लूट होने देते हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस बुरी प्रथा को बदला और करदाताओं का पैसा अब राज्य के लोगों की भलाई और राज्य की तरक्की पर ख़र्च होने लगा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब के प्रति धोखा करने वाले एक भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जायेगा। उन्होंने राज्य के लोगों को जाति, रंग भेद या धर्म से ऊपर उठ कर अपने सभी भिन्नताऐं भुला कर कांग्रेस पार्टी की हिमायत करने की अपील की। यह समय की माँग है कि हम पंजाब के खजाने को लूटने की ताक रखने वाले गिद्धों से अपने राज्य को बचाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है और पहली बार है कि किसी धनाढ़ या रजवाड़े की बजाय उन जैसे एक साधारण व्यक्ति के हाथ में कमान आई है। उनकी सरकार का मकसद है कि सबको राज्य के स्त्रोतों में बराबर की भागीदारी मिले। राज्य सरकार की लोक समर्थकी नीतियों की कड़ी के अंतर्गत लोगों के 15 सौ करोड़ रुपए के बिजली बिलों के बकाए माफ किये गए हैं, घरेलू बिजली के रेट 3 रुपए प्रति यूनिट सस्ते किये गए हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में जल सप्लाई स्कीमों की मोटरों के 12 सौ करोड़ रुपए के बकाए माफ किये गए हैं और आगे के लिए पानी का मासिक बिल केवल 50 रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन से सीख लेकर एक समानतावादी समाज की सृजन करने के लिए सख्त मेहनत कर रही है। लोगों की तरक्की के लिए हरेक फ़ैसला समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुये लिया जा रहा है। उनका मुख्य एजेंडा लोगों को साफ़ सुथरा, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध करवा के पंजाब को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए 10 करोड़ रुपए की ग्रांट देने की घोषणा भी किया। उन्होंने जनौड़ी के अस्पताल को अपग्रेड करने, क्षेत्र में स्टेडियम बनाने और हरियाणा के राम लीला ग्राउंड को अपग्रेड करने का ऐलान भी किया। विधायक पवन कुमार आदिया ने मुख्यमंत्री को यहां पहुँचने पर अभिन्नदन किया। इस मौके पर विधायक सुंदर शाम अरोड़ा, जिलाधीश अपनीत रियात, जिला पुलिस कप्तान कुलवंत सिंह हीर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.कुलदीप नंदा, चेयरमैन मार्किट कमेटी राजेश गुप्ता, सौरभ आदिया व कुसुम आदिया भी उपस्थित थे।
चन्नी द्वारा सीएम पद संभालने के बाद राज्य में हुई विकास के एक नये युग की शुरूआत : संगत गिलजियां
वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां और कांग्रेसी नेता अलका लांबा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री की तरफ से लोक हित के फ़ैसलों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी की तरफ से पद संभालने के बाद राज्य में विकास के एक नये युग की शुरूआत हुई है।

Previous articleਸਫ਼ਰੀ ਪੜਨਗੇ ਸ਼੍ਰੀ ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਸ਼ਹੀਦੀ ਜੋੜ ਮੇਲੇ ਤੇ ਕਵਿਤਾ
Next articleचन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए बेमिसाल कार्य: अरोड़ा