पार्टी में जारी तनाव पर कर सकते हैं चर्चा
दिल्ली,(राजदार टाइम्स):
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी ने गुरुवार को आजाद से दो बार फोन पर बात की थी। उधर, वायनाड से कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बागी खेमे के भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की थी। दोनों के बीच मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली थी। पांच राज्यों में हुए चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में कलह फिर से उजागर हो गई थी। इसके बाद से पार्टी जी-23 समूह एक बार फिर सक्रिय हो गया था। इस बागी गुट ने दो दिन में दो बैठकें बुलाईं। गुलाम बनी आजाद के घर पर हुईं इन बैठकों में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शशि थरूर, एमए खान, संदीप दीक्षित, विवेक तन्खा, आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण, मणिशंकर अय्यर समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद कांग्रेस के जी-23 नेताओं का संयुक्त बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था कि भाजपा का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना जरूरी है। हम कांग्रेस पार्टी से मांग करते हैं कि 2024 के लिए एक विश्वसनीय विकल्प का मार्ग प्रशस्त किया जाए और इसके लिए एक मंच बनाया जाए।

Previous articleटांडा गौहत्या के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी इरशाद पर पहले भी दर्ज हैं 3 केस
Next articleपंजाब में मान मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को