बढ़ा बैन सभाओं पर 7 दिन और, क्योंकि 6 दिन में पंजाब अन्दर 112 प्रतिशत तथा उत्तर प्रदेश में 150 प्रतिशत हढ़े केस
दिल्ली,(राजदार टाइम्स):
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार में ढील दी जानी चाहिए या नहीं, इस पर चुनाव आयोग की समीक्षा का नतीजा आ गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर आयोग ने फैसला लिया है कि रैलियों पर रोक 22 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके साथ ही पार्टियों की इनडोर बैठक में 3 सौ लोगों या हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को शामिल किए जाने की छूट दी गई है। 8 जनवरी को चुनाव तारीखों की घोषणा करते हुए आयोग ने प्रत्यक्ष प्रचार पर रोक लगा दी थी, सिर्फ सोशल मीडिया पर कैम्पेन करने की इजाजत दी गई थी।
चुनावी राज्यों में बढ़ रहा है कोरोना
पिछले छह दिन में कोरोना के ट्रेंड पर नजर डालें तो चुनाव वाले दो बड़े राज्य उत्तर प्रदेश और पंजाब में ही कोरोना बेतहाशा बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में 8 जनवरी को 6401 केस आए थे, जो 14 जनवरी तक बढक़र 15975 हो गए, यानी इनमें 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसे ही पंजाब में 8 जनवरी को 3560 केस दर्ज किए गए थे, जोकि 14 जनवरी को 7552 हो गए, यानी इनमें 112 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसे में बंदिशें कम करने की बजाय बढ़ाने की जरूरत है। पंजाब में 1 जनवरी को 316 केस सामने आए थे। 7 जनवरी को 2874 केस मिले। जनवरी के पहले हफ्ते में राज्य में 8,658 एक्टिव केस मिले और 15 मौतें हुईं। 8 जनवरी को 3560 केस मिले थे। 14 जनवरी को बढक़र ये 7554 हो गए। 8 जनवरी से 14 जनवरी के बीच 24,878 एक्टिव केस मिले और मौतों का आंकड़ा बढक़र 68 हो गया।

देश में कोरोना के 14.10 लाख एक्टिव केस
देश में शुक्रवार को 2 लाख 67 हजार 331 नए कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 22 हजार 311 लोग ठीक हुए जबकि 398 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 44 हजार 662 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 14.10 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 14 लाख के पार पहुंचा है।

Previous articleकांग्रेस को बड़ा झटका…..
Next articleनेहरू युवा केन्द्र ने जिले की प्रतिभाओं को किया सम्मानित