उज्जैन,(विजय गर्ग, राजदार टाइम्स): राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की महत्वपूर्ण बैठक समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.शैलचन्द्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मार्गदर्शक हरेराम वाजपेयी ने शिक्षक संचेतना के गत वर्ष में निर्धारित समारोह को विषम परिस्थिति में भी सुचारू रूप से संचालित करके पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रदान की। शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा ने संस्था के शुभारम्भ के उद्देश्यों को बताते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने की सही दिशा में सक्रियता से कार्य होने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं समस्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यथा सम्भव सहयोग की अपील की। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.शहाबुद्दीन शेख ने बताया कि वैश्विक महामारी काल में शिक्षक संचेतना ने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से जो सेवा कार्य किया सराहनीय है। आनलाईन कार्यक्रम में संत, महापुरूष एवं राष्ट्रीय पर्व जयंती समारोह के साथ-साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों के जन्मोत्सव मनाये जाने भी प्रशंसनीय है। डॉ.शैल्ेन्द्र कुमार शर्मा एवं डॉ.हरी सिंह पाल ने भी सम्बोधित किया। राष्ट्रीय बैठक का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से छत्तीसगढ़ महासचिव पूर्णिमा कौशिक ने एवं स्वागत भाषण मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सुवर्णा जाधव ने दिया। संस्था प्रतिवेदन राष्ट्रीय महासचिव गरिमा गर्ग ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् डॉ.प्रभु चौधरी (राष्ट्रीय महासचिव) ने कोषाध्यक्ष की ओर से गत वित्तीय वर्ष का लेखा प्रस्तुत किया। जिसमें आय एक लाख चालीस हजार एवं व्यय एक लाख बावन हजार रूपये का मदवार बताया। आगामी वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट एवं आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उपस्थित पदाधिकारियों ने लेखा विवरण बजट एवं आगामी समारोह का अनुमोदन किया। राष्ट्रीय बैठक में डॉ.ज्योतिसिंह, निरूपा उपाध्याय, डॉ.संगीता पाल, सुंदर लाल जोशी ‘सूरज, बाला साहेब तोरस्कर, डॉ.शोभा राणे, डॉ.मुक्ता कौशिक, डॉ.ख्याति पुरोहित, प्रतिभा मंगर, डॉ.प्रवीण बाला, डॉ.सरस्वती वर्मा, सुनीता चौहान, लता जोशी, डॉ.दीपिका सुतोदिया, डॉ.ममता झा, मनीष सिंह, राकेश छोकर, डॉ.रश्मि चौबे, मोहन लाल वर्मा, रोहिणी डावरे एवं डॉ.वीरेन्द्र मिश्रा, डॉ.शिवा लोहारिया, श्रीमती सुनीता गर्ग, डॉ.रेनू सिरोया आदि ने भी बैठक में सम्बोधन प्रदान किया। अध्यक्षीय भाषण डॉ.शैलचन्द्रा ने दिया। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, प्रबंध कार्यकारिणी बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अर्पणा जोशी ने एवं आभार राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.मुक्ता कौशिक ने माना।

Ativador Office 2016

Previous articleपंजाब के लोग अब देखना चाहते हैं दिल्ली की नीतियों को पंजाब में भी : संजय रंजन
Next articleपाक में एक अन्य हिंदु लडकी के अपहरण का मामला