चण्ड़ीगढ़,9 दिसंबर(राजदार टाइम्स): केंद्र सरकार किसानों से बातचीत नहीं कर रही है। यदि मैं उनकी जगह होता तो अपनी गलती मानने और कानूनों को वापस लेने में एक मिनट भी न लगाता। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि सारा देश किसानों के दर्द और संघर्ष में साथ है। केंद्र को आढ़तियों और मंडी व्यवस्था को खारिज करने के बजाय मौजूदा प्रणाली को बरकरार रखना चाहिए। भारत बंद के जरिए किसानों की एकजुटता ने कृषि कानूनों को रद्द करने और कृषि सुधारों पर विस्तार से चर्चा करने की अहमियत को दिखा दिया है। केंद्र को आढ़तियों और मंडी व्यवस्था को खारिज करने के बजाय मौजूदा प्रणाली को बरकरार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में एपीएमसी कानून रद्द करने की बात कही गई थी। जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी या पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह सरकार ने यह बात कभी नहीं की थी कि मौजूदा प्रणाली को खत्म कर दिया जाएगा। कांग्रेस के घोषणापत्र में आधुनिकीकरण के बारे में कहा गया था।

Previous articleवार्षिक निरंकारी संत समागम का सफलता पूर्वक समापन
Next articleकेंद्र सरकार ने दिया किसानों को मसौदा,