जम्मू,28 नवंबर(राजदार टाइम्स): जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद आज इतिहास रचते हुए पहला चुनाव हुआ। जहां पर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला विकास परिषद के चुनाव हुए। आज शनिवार को पहले चरण की वोटिंग हुई। गौर हो कि यहां पर चुनाव 8 चरणों में चुनाव होंगे। इन चुनावों में 296 उम्मीदवारों अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बढक़र मतदान में हिस्सा लिया। दूर दराज के क्षेत्रों के सभी 20 जिलों के दूरदराज के इलाकों में 43 सीटों के लिए मतदान हुआ। चुनाव की सुरक्षा को लेकर तीन स्तर पर बंदोबस्त किए गए हैं। सेना व सीमा सुरक्षाबल आतंकियों के मंसूबों को नाकाम बनाएंगे। मतदान केंद्रों में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर भी बंदोबस्त किए गए थे। केंद्रों में सैनिटाइजर के साथ थर्मल स्कैनर दिए गए।

Previous articleकेन्द्र सरकार किसानों की हर मांग पर चर्चा को तैयार कहा अमित शाह ने
Next articleश्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व म अवसर पर ३० नवंबर को जिले के सभी सेवा केंद्र रहेंगे बंद