लगभग पांच करोड़ गन्ना किसानों को मोदी सरकार का तोहफा

दिल्ली,16 दिसंबर(राजदार टाइम्स): केन्द्र की मोदी सरकार ने शक्कर इंडस्ट्री की मुश्कलें कम करने के लिए 60 लाख टन चीनी निर्यात करने और निर्यात को सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। यह जानकारी आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बाद दी। उन्होने बताया कि 35 सौ करोड़ रुपए की सब्सिडी, प्रत्यक्ष निर्यात का मूल्य 18 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में जाएगा। इसके अलावा घोषित सब्सिडी का 5361 करोड़ रुपया एक हफ्ते में किसानों के खाते में जमा कर दिया जाएगा। नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के अंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि इस साल शक्कर का उत्पादन 310 लाख टन होने का अनुमान है। देश की खपत 260 लाख टन है। शक्कर का दाम कम होने की वजह से उद्योग संकट में है। जिसे निकालने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्वोत्तर में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए नए बजट को मंजूरी दी है। इस पर 67 सौ करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पूर्वोत्तर में ट्रांसमिशन लाइन को बढ़ाया जाएगा और 24 घंटे बिजली के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। पूर्वोत्तर के छह राज्यों में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए उक्त संशोधित बजट को मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार बजट का आधा हिस्सा वहन करेगी, जबकि आधा हिस्सा विश्व बैंक की ओर से आएगा।

Previous articleपंजाब के किसानों को किया गया गुमराह
Next articleजिले के अधिक से अधिक नौजवान फ़ौज की भर्ती में हिस्सा लें