सर्वे भवंतु सुखिन संगठन ने लगाया दूसरा रक्त दान कैंप गांव अमरोह में


तलवाड़ा,20 दिसंबर(राजदार टाइम्स): सर्वे भवंतु सुखिन संगठन (एसबीएस) की तरफ से दूसरा रक्त दान कैंप कड़ी क्षेत्र के गांव अमरोह में टैक्सी स्टैंड में आज सुबह लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व अंर्तराष्ट्रीय रैसलर निर्मल सिंह पहलवान, भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रघुनाथ सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। जानकारी देते हुए सर्वे भवंतु सुखिन संगठन (एसबीएस) के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि संगठन की तरफ से यह दूसरा कैंप लगाया गया है। जोकि किडऩी आस्पताल जालंधर के सहियोग से लगाया गया है। जिसमें लगभग 104 युवाओं ने अपना खून दान किया। अपने सम्बोधन में विधायक अरूण कुमार मिक्की डोगरा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व अंर्तराष्ट्रीय रैसलर निर्मल सिंह पहलवान, भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रघुनाथ सिंह ने कहा कि खून की एक बूँद किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है। यह खुशी की बात है कि युवा वर्ग समाज की भलाई के लिए आगे आ कर बड़चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। इसके लिए वह बधाई के पात्र है। ऐसे कैंप हर गांव में अवश्य ही लगाने चाहिए तांकि जरूरतमंद को समय पर खून मुहेईया हो सके। इस समय पर सोम दत्त, बलजिन्द्र सिंह, हैपी पठानियां, संदीप कंवर, आशु मिन्हास, शम्मी राणा, अमन ठाकुर के अलावा भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Previous articleजिंदगी में नहीं देखा ऐसा रोड शो : अमित शाह
Next articleखेलों को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस सरकार ने बनाई विभिन्न योजनाए : मिक्की डोगरा