अमरेन्द्र सिंह बताये लाशे बिछा देंगे कौन से संविधान में लिखा…?

होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब की कांग्रेसी सरकार पर उपद्रव का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पंजाब को पश्चिम बंगाल जैसा बना रहे हैं। वह अपने कर्तव्य निभाने की बजाये राज्यपाल के कार्य में दखल अंदाजी कर रहे हैं। राज्यपाल के पास अधिकार है कि वह डीजीपी व मुख्य सचिव को तलब कर स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए दिशा निर्देश दे सकते हैं। कैप्टन को संविधान की समझ हैं तो बताये कि संविधान की मर्यादा क्या होती है और यह बताएँ कि संविधान की किस धाराओं से पंजाब में भाजपा को कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन बताएँ कि उनके सांसद की संविधान की किस धारा से चेतावनी दे रहे हैं कि वह लाशें बिछा देंगे? सांपला ने आरोप लगाया कि पंजाब में भाजपा के प्रोग्राम नही करने दिये जा रहे हैं व कार्यकर्ताओं पर जिस तरह हमले किए जा रहे हैं। वह पंजाब सरकार की देन है क्योंकि मीडिया में हुए स्टिंग ऑपरेशन में खन्ना के विधायक गुरकीरत कोटली व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विरेंद्र ढिल्लों ने साफ कर दिया है। पंजाब में महौल खराब करने का सारा खेल कांग्रेस की सरकार व उनके विधायक कर रहे हैं। अब बिल्ली थैले से बाहर आ गई है। कांग्रेस पंजाब को दंगो की आग में झोंकना चाहती है। सांपला ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भी लोकतंत्र का हिस्सा है व उसे भी अपने कार्यक्रम करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। पुलिस भी सत्ताधारी कांग्रेस के इशारे पर काम कर रही है। उपद्रव कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के बजाय उन्हें सरंक्षण देने का कार्य कर रही है। पुलिस यदि स्पष्ट रूप से कह दे कि उनसे भाजपा के कार्यक्रम की सुरक्षा नही संभाली जाती है तो भाजपा के कार्यकर्ता अपने कार्यक्रमों की सुरक्षा स्वयं कर सकते है। मगर किसी भी हालात में भाजपा के कार्यकर्ताओं व उनके समागम स्थलों पर तोडफ़ोड़ कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।

Previous articleमंत्री अरोड़ा ने एकता वैलफेयर सोसायटी को दिया एक लाख का चैक
Next articleप्रशिक्षुओं को रोजगार सृजन में होंगे सहायक : वर्मा