दिल्ली,14 दिसंबर(राजदार टाइम्स): किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने पहुँच रहे है।  उन्होनें आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। वह गडकरी से मिलने दिल्ली उनके आवास पहुंचे हैं। सूत्रों अनुसार दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में चल रहीं परियोजनाओं वा विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए नितिन गडकरी से मुलाकात की है। इससे पहले दुष्यंत ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिले थे। जहां उन्होने इनसे मिलकर किसानों की उलझनों को जल्द से जल्द सुलझाकर आंदोलन शांत कराने की बात की थी|