किसानों पर वॉटर कैनन व आंसू गैस का किया प्रयोग, हुआ अंबाला बॉर्डर पर बवाल
अंबाला/पटियाला,26 नवंबर(राजदार टाइम्स ब्यूरो): राष्ट्रीय मार्ग अंबाला (शंभु) बॉर्डर पर प्रदर्शन उग्र हो गया है। किसानों ने बैरिकेडिंग तोडक़र आगे बढ़ गए हैं। वह दिल्ली के लिए रवाना हो चले हैं, हलांकि हरियाणा पुलिस देखती रही। पुलिस ने किसानों पर वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वह राशन-पानी के साथ दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के विरोध में पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली चलो मार्च निकाल रहे हैं। इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां ड्रोन से नजर रखी जा रही है।
पंजाब के किसान केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली चलो मार्च निकाल रहे हैं। अंबाला बॉर्डर पर किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। श्रम सुधारों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद बुलाया है। किसानों ने बैरिकेडिंग तोडक़र हरियाणा में बड़ गए हैं। जबकि पुलिस भी एक्शन बताई जा रही हैं।

Previous articleरेल सेवा शुरू होने से पंजाब का औद्योगिक विकास फिर पटरी पर आएगा : सुंदर शाम अरोड़ा
Next articleआंदोलन किसानों का